अनुराग ठाकुर ने पैतृक घर समीरपुर में परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दीवाली

Monday, Nov 13, 2023 - 10:11 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दीवाली का त्यौहार सबके लिए मंगलमय और खुशियां भरे। दीवाली अंधकार से उजाले का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीवाली का बहुत बड़ा महत्व है तथा दीवाली पर्व सबके घरों में खुशियां भरे। उन्होंने दीवाली का त्यौहार अपने पैतृक घर समीरपुर में अपने परिवार और भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के संग मनाया। इस अवसर पर उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, छोटे भाई बी.सी.सी.आई. के सचिव और आई.पी.एल. के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल भी मौजूद रहे।

समीरपुर में अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अरुण धूमल को दीवाली की बधाई देने के लिए हिमाचल और देशभर से कई भाजपा नेता, खेल प्रेमी और कार्यकत्र्ता पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर प्रेम कुमार धूमल ने भी दीवाली पर्व की सबको बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समीरपुर में धूमल, अनुराग और अरुण को बधाई देने प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज शर्मा, सचिव विनोद ठाकुर, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रो. बिक्रम राणा, महामंत्री अनिल कौशल, राजेश शर्मा, सुभाष ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल, पी.सी. घग्घा, प्यारे लाल शर्मा, अजय शर्मा, कमलेश परमार, संसार चंद सोनी, अभयवीर सिंह लवली, विकास शर्मा सहित तमाम भाजपा नेता पहुंचे।

Content Writer

Kuldeep