रिश्वत लेते पकड़ी महिला कर्मचारी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Sunday, May 28, 2017 - 07:17 PM (IST)

हमीरपुर : विजीलैंस पुलिस हमीरपुर आर.टी.ओ. कार्यालय हमीरपुर में 2500 रुपए रिश्वत कांड में पकड़ी महिला कर्मचारी को माननीय अदालत ने 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसकी पुष्टि विजीलैंस पुलिस हमीरपुर के डी.एस.पी. बलवीर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि रिश्वत कांड की आरोपी महिला कर्मचारी अस्पताल में उपचाराधीन है तथा जैसे ही वह स्वस्थ होती है तो उसे हमीरपुर जेल में भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि आर.टी.ओ. कार्यालय में 26 मई को विजीलैंस पुलिस ने 2500 रुपए रिश्वत लेती एक महिला कर्मचारी को पकड़ा था जिसके बाद विजीलैंस पुलिस ने महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया था। उसी दौरान इस महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।