Himachal : रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी को शातिरों ने बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से उड़ाए 5 लाख रुपए

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 12:53 PM (IST)

Hamirpur : जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के साथ 5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।शनिवार देर शाम उनका फोन हैक करके उनके खाते से पहले 3 लाख रुपए तथा कुछ ही देर में 2 लाख रुपए और निकाल लिए गए।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर सीनियर सिटीजन एप डाऊनलोड करने के बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई और ओटीपी शेयर करने को कहा गया। अभी वह बात कर ही कर रहे थे तो उन्हें आभास हुआ कि कहीं यह धोखाधड़ी तो नहीं है परन्तु जब वह अपना खाता ब्लॉक करने के लिए कॉल करने लगे तब तक उन्हें लगातार 2 मैसेज से कुल 5 लाख रुपए निकल जाने का पता चला।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें तुरंत खाता ब्लॉक करवाया अन्यथा और अधिक पैसे निकल जाते। वह बिना समय गंवाए पुलिस थाना नादौन पहुंचे और आगामी कार्यवाही की। इस बारे थाना प्रभारी नाजर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma