घायल की पी.जी.आई. ले जाते हुई मौत

Monday, Jul 10, 2017 - 07:12 PM (IST)

हमीरपुर : बमसन विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टप्परे के दरकोटी गांव का एक युवक गत शाम को घर के पास घास काटते समय पैर फिसलने से गिर गया जिसकी पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। टप्परे पंचायत के पूर्व प्रधान मदन लाल गुप्ता व पूर्व बी.डी.सी. तिलक राज बहल से मिली जानकारी के अनुसार दरकोटी गांव का मेहर सिंह धीमान (45) पुत्र कांशी राम अपने घर के पास गत शाम को घास काट रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिसके चलते वह 5-6 फुट गहरी खाई में गिर गया। घायलावस्था में मेहर सिंह को उसके परिजन जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए, जहां से डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही घायल मेहर सिंह की मौत हो गई। मृतक मेहर सिंह अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उन्होंने बताया कि आज मेहर सिंह का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मेहर सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।