तेलका के हमीद मोहम्मद दि प्राउड ऑफ हिमाचल से आवार्ड से सम्मानित

Monday, Mar 28, 2022 - 05:32 PM (IST)

तेलका (इरशाद): तेलका क्षेत्र के सलोट गांव के असिस्टैंट सब इंस्पैक्टर हमीद मोहम्मद को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दि ग्रेट खली ने प्राउड ऑफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित किया है। इंदौरा की अरनी विश्वविद्यालय में आयोजित दि ग्रेट खली की शाम देश के नाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में डब्लयू डब्लयू ई चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इसमें तेलका क्षेत्र के हमीद मोहम्मद ने चम्बा जिला में  पुलिस विभाग में पी.ओ. सैल प्रभारी रहते हुए अपनी टीम के साथ मिलकर सैकड़ों अपराधियों को विभिन्न राज्यों से पकड़कर अदालत तक पहुंचाया था।

वहीं नारकोटिक्स एक्ट के तहत चरस के तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए उन्हें दो बार डी.जी.पी. डिस्क एवार्ड तथा कई बार कई अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में हमीद मोहम्मद जिला कांगड़ा में बतौर प्रभारी नार्कोटिकस सैल व माइङ्क्षनग सैल में तैनात हैं जहां पर भी उन्होंने बेहतरीन सेवाएं दी हैं। हमीद मोहम्मद को सम्मानित किए जाने पर उनके परिजनों व क्षेत्र के सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

Content Writer

Kaku Chauhan