गुरुद्वारा साहिब टीका निहंग के 100 साल पूरे, भव्य कार्यक्रम आयोजित

Sunday, Nov 24, 2019 - 06:16 PM (IST)

पालमपुर (मुनीष दीक्षित): पालमपुर के टीका निहंग में रविवार को गुरुद्वारा साहिब की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया कि यहां गुरुद्वारा साहिब की स्थापना को 100 साल हो गए हैं। इसकी स्थापना सरदार अमर सिंह ने की थी। पहले यहां कच्चा गुरुद्वारा था तथा अब यहां पक्के गुरुद्वारे का निर्माण किया गया है। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब समिति द्वारा पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।

Vijay