पांवटा साहिब गुरुद्वारा में सजा कवि दरबार, 334 साल पहले शुरू की परंपरा आज भी कायम(Video)

Friday, Aug 16, 2019 - 01:56 PM (IST)

नाहन (सतीश) : गुरुनगरी पांवटा साहिब गुरुद्वारा में पूर्णिमा के अवसर पर कवि दरबार का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से कवि पहुंचे हुए थे। यहां सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह द्वारा ऐतिहासिक गुरुद्वारा पोंटा साहिब में शुरू की गई कवि दरबार की परंपरा आज भी कायम है करीब 334 साल पहले पांवटा साहिब गुरुद्वारा में ही कवि दरबार शुरू किया गया था हर पूर्णिमा के दिन यहां कवि दरबार सजता है। पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य कुलवत सिंह ने बताया कि पूर्णिमा के दिन हर बार यहां कभी दरबार आयोजित होता है जिसमें ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी कभी पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह द्वारा शुरू की गई परंपरा बखूबी निभाई जा रही है। उन्होंने कहा की ,गुरु गोविंद सिंह जी अपने 52 कवियों के साथ कवि दरबार सजाते थे जो परंपरा आज भी कायम है। कवि दरबार में पहुंचे कवियों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मेलन से जहां अलग-अलग राज्यों के कवियों को एक साथ अपनी कविताएं सुनाने का अवसर मिलता है। वहीं से ही सिख धर्म का भी प्रचार होता है। वहीं उन्होंने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि वह इस तरह के आयोजनों में हिस्सा ले और इस परंपरा को कायम रखें। इस बार का कवि दरबार इसलिए भी खास माना गया क्योंकि पूर्णिमा के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन भी था। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा अभी तक संजोई गई यह पहल काबिले तारीफ है।

kirti