नाहन में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की धूम, ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कीर्तन दरबार

Thursday, Nov 14, 2019 - 02:20 PM (IST)

नाहन (सतीश) : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर ऐतिहासिक शहर नाहन में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। चौगान मैदान में आयोजित कीर्तन दरबार में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने सारी दुनिया में सुख शांति और समृद्धि का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि विश्वकल्याण की बातों को लेकर के गुरु नानक देव जी ने सारी दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रमण किया था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जात पात से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को धर्म और जीवन का सच्चा ज्ञान दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के चलते नाहन में सिख समुदाय द्वारा अनेकों तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

Edited By

Simpy Khanna