गुरु दलाई लामा ने CM सुक्खू को दिया बधाई संदेश, कहा- अब लोग और ज्यादा खुशहाल होंगे

Monday, Dec 12, 2022 - 02:17 PM (IST)

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू को चारों से बधाईयां मिल रही हैं। रविवार उन्होंने शपथ लेने के बाद आज यानी कि सोमवार को राजधानी शिमला में स्थिति राज्य सचिवालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के अलावा, कांग्रेस के विधायक और नेता भी नजर आए। वहीं आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने भी सुक्खू को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।

दलाई लामा ने बताया कि वह प्रदेश में लंबे से समय रह रहे हैं, तब से लेकर अभी तक काफी विकास हुआ। साथ ही उन्होंने आगामी समय में भी प्रदेश सरकार से जनता के लिए नेक काम करने की उम्मीद जताई। अपने बधाई संदेश में दलाई लामा ने लिखा, ''पिछले 62 से भी ज्यादा सालों से भारत मेरा घर रहा है। इसमें से भी ज्यादातर समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहकर बताया। यहां मैं बेहद खुश हूं। इसलिए मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘हमारा मुख्यमंत्री’ बताता हूं।''

वंचित तबके के लोग और ज्यादा खुशहाल होंगे

उन्होंने आगे लिखा, ''इन सालों में हिमाचल वासियों ने मेरे और मेरे साथ रह रहे अन्य तिब्बतियों के प्रति गहरी दोस्ती और मेहमाननबाजी की भावना व्यक्त की है। मैं दिल की गहराइयों से हिमाचल के लोगों की प्रशंसा करता हूं। मैं मई 1960 में पहली बार मैक्लोडगंज आया था। तब से लेकर राज्य के अन्य हिस्सों की ही तरह धर्मशाला में काफी ज्यादा विकास हुआ है।'' दलाई लामा मुझे यह दृढ़ विश्वास है कि आने वाले समय में भी हिमाचल प्रदेश के लोग, खासकर समाज के वंचित तबके के लोग और ज्यादा खुशहाल होंगे। मैं कामना करता हूं कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप हर तरह से सफल हों।

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की 68 सीटों में से 40 पर कांग्रेस ने जीत हासिल करते हुए सत्ता हासिल की। सुक्खू को हाईकमान ने मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रदेश की जनता को कांग्रेस की ओर से करीब 40 सालों बाद मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा देखने को मिला। इससे पहले 1983 से लेकर 2017 तक जब भी कांग्रेस सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह रहे थे।
 

News Editor

Rahul Singh