गुड़िया मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Saturday, Aug 26, 2017 - 11:16 AM (IST)

शिमला: गुड़िया और सूरज हत्याकांड मामले में सी.बी.आई. जांच की राह अब आसान हो गई है। पुलिस की एस.आई.टी. में शामिल रहे कई अधिकारी सी.बी.आई. को जांच में सहयोग नहीं कर थे। सूत्रों के अनुसार जांच एजैंसी ने उन्हें जांच में शामिल करने के लिए सी.आर.पी.सी .के प्रावधानों के तहत नोटिस भेजे। इन नोटिस के आधार पर पुलिस की एस.आई.टी. को झुकना पड़ा। पुलिस के सभी अधिकारी शुक्रवार को सी.बी.आई. की एस.आई.टी .के सामने पेश हुए। अब इनसे कड़ी पूछताछ आरंभ हो गई है। पूछताछ का सिलसिला लंबा चलने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इसकी तैयारियां भी आंरभ हो गई है। 


पुलिस की एस.आई.टी. एक बार सवालों के घेरे में
जांच में सहयोग न देने का मामला हाईकोर्ट के ध्यान में भी लाया गया था। कोर्ट ने इसके लिए सी.बी.आई. को लिखित आवेदन देने को कहा था। लेकिन अब इसकी नौबत नहीं आई। पुलिस अधिकारियों के रवैये से पुलिस की एस.आई.टी. एक बार सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये अधिकारी राज्य की ‘सत्ता’ के प्रभाव में हैं? या फिर वो सूबे की सरकार के ईशारे पर कार्य कर रहे हैं? सी.बी.आई. ऐसे अधिकारियों को नोटिस देने के लिए दिल्ली स्थित हैडक्वाटर से इजाजत मांगी गई थी। इजाजत मिलते ही इनके साथ कानून के दायरे में स ती बरती जा रही है। अब मामला एस.आई.टी. बनाम एस.आई.टी. हो गया है। एक तरफ पुलिस की एस.आई.टी. और दूसरी ओर सी.बी.आई. की एस.आई.टी.। सूत्रों के अनुसार सूरज की हत्या मामले में पुलिस के कई अधिकारी फंस रहे हैं। गुड़िया केस में आरोपियों को आंखे दिखाने वाले कभी भी खुद ही नप सकते हैं। 


अब 6 सिंतबर को होगी इस मामले की सुनवाई
सी.बी.आई .इन्हें आरोपी बनाए जाने की पूरी तैयारियों में हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये हत्या आरोपी बनाए जाएंगे। इनकी गिर तारी भी होगी। इस बारे में निलंबित संतरी को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। उसके कोर्ट में भी बयान हो गए हैं। उसने जो खुलासा किया है, उससे पुलिस वाले परेशानी में हैं। पहले संतरी परेशानी में था, पर सी.बी.आई. जांच से उसे साफ ‘राहत’ मिलती दिखाई दे रही है। अब वह संतरी अपने ही महकमे में अलग-थलग पड़ गया है। पुलिस की एस.आई.टी. में शामिल रहे पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मियों ने वीरवार को ही हाईकोर्ट में एफिडैविट दाखिल कर रखे हैं। सबने व्यक्तिगत तौर पर एफिडैविट दिए हैं। ऐसा कोर्ट के आदेशों के अनुसार किया गया है। इस मामले की सुनवाई अब 6 सिंतबर को होगी। गुड़िया और सूरज हत्याकांड की जांच भी एस.आई.टी. कर रही है। लेकिन यह सी.बी.आई. की एस.आई.टी. है। इस संबंध में जांच एजैंसी ने दिल्ली में 22 जुलाई को दो अलग-अलग केस दर्ज किए थे।