जनता को परेशान करेगा GST : कांग्रेस

Friday, Jun 30, 2017 - 02:37 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, सचिव हेमराज ठाकुर और जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने एक संयुक्त बयान में बताया है कि जिला में व्यापार मंडल की हड़ताल का वे पूरी तरह से समर्थन करते हैं और उन्होंने बताया कि जी.एस.टी. को लेकर जो व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया है, वह उचित है। इससे सभी व्यापारी वर्गों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और साथ में जी.एस.टी. की कार्यप्रणाली बहुत कठिन होने के साथ-साथ संदेहपूर्ण भी है। इससे आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। देश में जी.डी.पी. घटेगी, बेरोजगारी बढ़ेगी, उत्पादकता घटेगी और देश के हर वर्ग के व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।