हिमाचल में 39 वस्तुओं पर GST की दरें हुईं कम, अधिसूचना जारी

Friday, Jul 27, 2018 - 08:50 PM (IST)

शिमला: केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी प्रदेश में 39 वस्तुओं पर जी.एस.टी. की दरों को कम कर दिया है। प्रदेश में जी.एस.टी. की नई दरें 1.5 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तय की गई हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत हस्तशिल्प, हथकरघा और धातु की वस्तुओं में लगने वाली जी.एस.टी. की दरों को घटाया गया है, जिन वस्तुओं पर जी.एस.टी. की दरों को घटाया गया है, उसमें मोमबत्ती, पर्स, ज्वैलरी बॉक्स, लकड़ी का फ्रेम, बांस के फर्नीचर, हाथ से बनाई गई पेंटिंग, एल्यूमीनियम की तारों सहित धातुओं की वस्तुएं शामिल हैं। विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही इन वस्तुओं की कीमतें भी पहले के मुकाबले अब सस्ती होंगी।

Vijay