GS Bali बोले-MOU साइन करना और उसमें काम करना अलग-अलग बात

Monday, Jul 22, 2019 - 11:21 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पूर्व मंत्री जी.एस. बाली ने कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी इंटैंशन बताई है कि वह हिमाचल में निवेश करवाना चाहते हैं। भाजपा के लोग हिमाचल में निवेश व उसके इम्प्लीमैंट की बात कर रहे हैं, मगर यह चीज पहले रही सरकारें भी करती आई हैं। इनसे कोई यथास्थिति पर फ र्क नहीं आता है। एम.ओ.यू. साइन करना अलग और उसमें काम करना अलग बात है। वहीं उसमें एक्सपीरियंस होना भी अलग बात है। निवेश के जो एम.ओ.यू. हुए हैं, उनका पूरा इन्होंने लेखा-जोखा बनाया होगा। एक साल का क्या लक्ष्य है, कितने लोगों ने एडिशनल इन्वैस्टमैंट कर दिया है और कितनी क्लीयरेैंस हो गई है।

सरकार का प्रयास तो अच्छा लेकिन इम्प्लीमैंट नजर नहीं आ रहा

उन्होंने कहा कि सरकार सरकार का प्रयास तो अच्छा है लेकिन इसमें इम्प्लीमैंट नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल में सीमैंट, बिजली के मूल्य प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। डीजल-पैट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। हिमाचल में बिजली 5 रुपए और बाहर आप अढ़ाई रुपए बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके लोग एम.ओ.यू. साइन करने की जल्दबाजी न करें। वेतन देने के लिए हर बार लोन लिया जा रहा है।

जो एम.ओ.यू. साइन किए उनके टाइम बॉन्ड देखें मुख्यमंत्री

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि जो एम.ओ.यू. साइन किए हैं उनके टाइम बॉन्ड देखें। कम्पनियों के नैटवर्क के साथ हिमाचलियों की परफॉर्मैंस भी देख लें। मुझे भी 2 दशक हिमाचल की राजनीति में हो गए हैं। हिमाचल में बॉर्डर पर ही इंडस्ट्री आई ह,ै जिसमें हिमाचलियों को न जॉब मिली न कोई बैनिफिट। अगर हम बड़े होटल लाने में सफ ल हो जाते हैं तो एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर को भी लाभ होगा तथा सरकार को रैवेन्यू भी मिलेगा।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भाजपा में शामिल होना अफवाह

बाली ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के भाजपा में शामिल होने के एक प्रश्न के जवाब में कहा कि यह सब अफ वाह है। राहुल और सोनिया हमारे शीर्ष के नेता हैं। 2 साल के बाद चुनाव आने वाले हैं जिसमें बहुत बड़ा समय नहीं है इसलिए चुनाव को ध्यान में रखकर हमने चलना है।

Vijay