10-12 व्यापारियों का समूह हमें नहीं कर सकता निष्कासित : व्यापार मंडल अध्यक्ष

Saturday, Sep 05, 2020 - 04:06 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल के लोकंतांत्रिक तरीके से निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव को 10 -12 व्यापारियों को समूह निष्कासित नहीं कर सकता। उन्होंने कुशल जेठी के नेतृत्व में बने व्यापार मंडल सोलन को असंवैधानिक करार दिया है। सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि उन्हें व्यापार मंडल के 1497 व्यापारियों का समर्थन प्राप्त है।

ये वे व्यापारी हैं जो 2 वर्ष पूर्व कुशल जेठी के नेतृत्व में बने महा व्यापार मंडल के दौरान भी सोलन व्यापार मंडल के साथ ही खड़े रहे। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के 7 मई 2017 को हुए चुनाव में उन्हें 537, कुशल जेठी को 416  और वीरेन्द्र सूद को 303 वोट मिले थे। इसी तरह महासचिव पद के लिए मनोज गुप्ता को 451, पंकज वर्मा को 425, व धर्मेद्र ठाकुर को 371 वोट मिले थे। हैरानी की बात यह है कि चुनाव में मिली पराजय के बाद ही इन लोगों ने सोलन व्यापार मंडल को कमजोर करने के लिए कथित साजिशें रचनी शुरू कर दी थी।

Vijay