हिमाचल में आपराधिक मामलों में संलिप्त विधायकों का बढ़ा ग्राफ, 'आप' का खुलासा

Monday, Sep 17, 2018 - 10:30 AM (IST)

शिमला (हैडली): हिमाचल में आपराधिक मामलों में संलिप्त विधायकों का ग्राफ ज्यादा बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि वर्ष 2012 के मुकाबले यह ग्राफ कई गुना तक बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश को ऑर्डिनेटर नंद लाल चंदेल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि देवभूमि कहलाने वाले हिमाचल में ए.डी.आर. द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2012 के चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक दलों के 14 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे, जो वर्ष 2017 चुनावी शपथ पत्र में बढ़क र 22 हो गए। 

उन्होंने सरकार से आपराधिक मामलों में संलिप्त सभी विधायकों के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपने का मामला उठाया। यही नहीं, उन्होंने कहा कि विधायकों की आमदनी में भी बेहताश वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश के 68 में से 52 विधायक तो करोड़पति हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी रीता ठाकुर, पूर्ण नंद, मोहन कश्यप, बी.एल. गाजटा, सुरजीत सिंह ठाकुर, राज कुमार व पवन ठाकुर भी उपस्थित रहे। नंद लाल चंदेल ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार की छवि साफ है और उसे चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट में आपराधिक मामलों में संलिप्त विधायकों की रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचारी विधायकों की रिपोर्ट नहीं सौंपती है तो आम आदमी पार्टी जनजागरण अभियान चलाएगी।

Ekta