गोविंदा की पत्नी ने चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:58 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची। जहां उन्होंने माता चिंतपूर्णी से अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा। सुनीता आहूजा ने बताया कि वह माता चिंतपूर्णी के दरबार में लंबे समय से आना चाह रही थी। लेकिन देश भर में चल रहे लॉकडाउन के चलते वे यहां नहीं पहुंच पाई। अब जैसे जैसे परिस्थितियों सामान्य हो रही हैं वैसे ही उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंच शीश नवाया है। मंदिर के पुजारियों ने सुनीता आहूजा से मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। वहीं उन्हें माता की चुनरी और चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। 

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार सुबह चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचकर मां के मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वही सभी की भलाई के लिए भी मां चिंतपूर्णी के चरणों में प्रार्थना की। सुनीता आहूजा ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह काफी समय से मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के इच्छुक थी। लेकिन देश भर में कोरोना वायरस के चलते लगे लंबे लॉकडाउन के कारण वह मां की पावन पिंडी के दर्शन नहीं कर पा रही थी।

वहीं अब देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचकर माथा टेकने का मन बनाया। जिसके चलते आज में मंदिर में कौन सी है वही पुजारी वर्ग ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी करवाई है। गौरतलब है कि फिल्म स्टार गोविंदा और उनके पारिवारिक सदस्य समय-समय पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचते रहे हैं। सुनीता आहूजा ने कहा कि मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद उनके परिवार पर सदैव रहा है और वह कामना करती हैं कि उनके पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहे और मां का आशीर्वाद है उनके परिवार पर सदैव।

वहीं चिंतपूर्णी मंदिर में पुजारी वर्ग से बारीदार सभा के अध्यक्ष रविंद्र छिंदा ने बताया कि फिल्म स्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची थी। मां चिंतपूर्णी के प्रति फिल्म स्टार गोविंदा और उनके परिवार के सदस्यों की अगाध आस्था रही है। जिसके चलते वह नियमित रूप से मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद पाने के लिए यहां पहुंचते रहे है। इसी क्रम में आज सुनीता आहूजा भी मंदिर में पहुंची थी जहां उन्होंने अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है वही सब की भलाई के लिए भी मां चिंतपूर्णी के चरणों में प्रार्थना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News