पंडित सुखराम पर गोविंद ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- BJP ने टब्बर पालने का ठेका नहीं लिया (Video)

Tuesday, Apr 09, 2019 - 06:35 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): वन, परिवहन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरवरी के रामा सामुदायिक भवन में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित सुखराम पर निशाना साधते हुए कहा कि सुखराम ने हमेश उन विभागों में काम किया जहां से कुछ खाने को मिले और जेब भर जाए। उन्होंने यह भी कह दिया कि भाजपा ने सुखराम के पूरे टब्बर पालने का ठेका नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में उनको लगा अनिल शर्मा जीत नहीं सकते और भाजपा की लहर थी। साथ ही पार्टी ने सम्मिलित होकर चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल में स्थान मिला।

उन्होंने कहा कि स्वार्थ की हद कहां तक है सुखराम ने उसके बाद कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा विभाग जहां पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनते हो। ऐसा विभाग मेरे बेटे अनिल को दे दो और उसके बाद मुख्यमंत्री ने ऊजा मंत्रालय भी दे दिया। इतना ही नहीं उसके कुछ समय के बाद कहा कि मैं जीवन भर मुख्यमंत्री बनने के लिए कोशिश करता रहा लेकिन ठाकुर करण सिंह भी मुख्यमंत्री नहीं बने। आप मुख्यमंत्री बने, आपको बधाई और एक मशबरा मैं आपको देता हूं कि आप लोक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग अनिल शर्मा को दे दो। मेरा बेटा बहुत लायक है, ऊंर्जा मंत्रालय बहुत अच्छा चला रहे हैं और पीडब्लूडी और पर्यटन भी अच्छा चलाएगा।

दूसरा मशबरा भी दिया और नए लोगों को जोड़ों और मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कैबिनेट में आधे से ज्यादा नए लोग है और इसके बाद पोते आश्रय शर्मा को सांसद बना दो वो बहुत अच्छा काम करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि बच्चों से जीके का यह प्रश्न पूछा जाए कि हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक दल बदलने वाला व्यक्ति कौन है तो बच्चों का एक ही उत्तर रहेगा कि पंडित सुखराम। इस पर मुख्यमंत्री ने तो ठहाके लगाए ही लेकिन सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता लोट-पोट हो गए।

Ekta