किसान मोर्चा सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री, हिमाचल में रजवाड़ा शाही प्रथा हुई खत्म

Saturday, Mar 23, 2019 - 11:18 PM (IST)

मनाली: वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से रजवाड़ा शाही खत्म हो गई है। प्रदेश की जनता को एक किसान के बेटे के रूप में जयराम मुख्यमंत्री मिले हैं। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। गोविंद ठाकुर शनिवार को पतलीकूहल में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस जिसे भी मैदान में उतारेगी उसकी हार सुनिश्चित

उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा से कांग्रेस जिसे भी मैदान में उतारेगी उसकी हार सुनिश्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगी उससे भाजपा को कोई असर नही पडऩे वाला है। इससे पहले उन्होंने मनाली मंडल के किसान मोर्चा को संबोधित किया और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया।

Vijay