शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर पहुंचे राज्यपाल, परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना (Video)

Saturday, Dec 18, 2021 - 07:22 PM (IST)

लंबागांव (ब्यूरो): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को जयसिंहपुर उपमंडल के अप्पर ठेहड़ू गांव में शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। 8 दिसम्बर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों के साथ विवेक कुमार भी हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर पर उनके पिता रमेश चंद, माता आशा देवी, उनकी पत्नी प्रियंका और 6 माह का बेटा विवांश और उनका भाई सुमित है।

राज्यपाल ने शहीद विवेक को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत थे और देश को हमेशा उन पर गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है और शहीद विवेक कुमार समाज के लिए प्रेरणा हैं। इस मौके पर राज्यपाल के साथ जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान, डीसी डॉ. निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay