असम के राज्यपाल ने परिवार सहित मां नयना के दरबार में नवाया शीश

Saturday, Dec 24, 2022 - 09:46 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): श्री नयनादेवी में शनिवार को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने परिवार सहित दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। श्री नयनादेवी पहुंचने पर मंदिर न्यास जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इसके अलावा पुलिस के द्वारा भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुजारी प्रदीप शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई गई। राज्यपाल ने दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि माता का यह भव्य दरबार पूरे विश्व में जाना जाता है और उनकी काफी समय से इच्छा थी कि माता के दरबार में हाजिरी लगाई जाए और आज उन्हें मौका मिला, माताजी के दर्शन किए और उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ने भी कहा कि माता जी का यह दरबार भव्य है और यहां पर आकर आत्म शांति महसूस होती है। मंदिर की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र एवं मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने उन्हें मंदिर न्यास की तरफ से माताजी की चुनरी, फोटो व प्रसाद भेंट किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay