राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नयना देवी के दरबार में नवाया शीश, मां से लिया आशीर्वाद

Friday, Oct 18, 2019 - 03:18 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश) : हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ नयना देवी में शुक्रवार हिमाचल प्रदेश के महामहिम नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नयना देवी मां के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि इस दौरान मंदिर प्रशासन के द्वारा राज्यपाल के स्वागत को लेकर तैयारियां की गई थी।

जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी इस मौके पर स्वयं मौजूद रहे। नयना देवी पहुंचने पर जहां पर राज्यपाल का स्थानीय प्रशासन के द्वारा और पुजारी वर्ग के द्वारा स्वागत किया गया। वहीं पर मंदिर में विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अभिषेक शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई।

Edited By

Simpy Khanna