रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान : राज्यपाल

Saturday, Jun 22, 2019 - 06:30 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश के किसानों से प्रदेश को रसायनिक खेती मुक्त बनाने का आग्रह किया है। राज्यपाल सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र बथाउधार में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर आधारित शिविर में विशेष रूप से पधारे हुए थे। शिविर में करीब 1 हजार किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज रासायनिक खेती के प्रयोग से खाद्य विषाक्त हो गए हैं जिससे कैंसर जैसी कई घातक बीमारियां पैदा हो रही हैं।

रासायनिक खेती बेहद घातक

उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती बेहद घातक सिद्ध हो रही है इसलिए लोगों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की तरफ जाना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें क्षेत्र के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई सब्जियों को भी प्रदर्शित किया गया था।

Vijay