कोरोना संकट के बीच सरकार फिर लेगी 1000 करोड़ का कर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 10:04 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार को एक बार फिर से 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। इसके तहत सरकार 2 मदों में 8.5 साल व 9.5 साल की अवधि के लिए क्रमश: 500-500 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। इसको लेकर नीलामी प्रक्रिया 25 नवम्बर को पूरी कर ली जाएगी। सरकार 8.5 साल के लिए 500 करोड़ रुपए का कर्ज 25 मई, 2029 और 9.5 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए का कर्ज 25 मई, 2030 को वापस लौटाएगी। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन व पैंशनर्ज की वित्तीय अदायगी के अलावा विकास कार्य के लिए धनराशि कम पड़ रही है, जिस कारण सरकार को थोड़े अंतराल के बाद कर्ज लेना पड़ रहा है।

वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री जयराम चिंतित

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं चिंतित हैं और वह खुद अधिकारियों से इस मसले को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि राज्य सरकार बार-बार कर्ज ले रही है लेकिन पहले लिए गए कर्ज की ब्याज सहित अदायगी भी कर रही है। अब तक वर्तमान सरकार करीब 5152.11 करोड़ रुपए वापस लौटा चुकी है। इसके अलावा अब तक करीब 15401.85 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।

कैसे कर्ज लेकर आगे बढ़ रही सरकार

-दिसम्बर, 2007 में 19,977 करोड़ रुपए
-दिसम्बर, 2012 में 27,598 करोड़ रुपए
-दिसम्बर, 2017 में 46,385 करोड़ रुपए
-मार्च, 2020 तक 55,700 करोड़ रुपए
-अप्रैल, 2020 तक 56,820 करोड़ रुपए
-जुलाई, 2020 तक 57,620 करोड़ रुपए
-अक्तूबर, 2020 तक 59,120 करोड़ रुपए
-नवम्बर, 2020 तक 60,120 करोड़ रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News