फोरलेन प्रभावित हैं असमंजस में, भूमि लेने से पहले रेट का स्पष्टीकरण दे सरकार

Sunday, Nov 29, 2020 - 02:03 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन) : फोरलेन-154 कंडवाल से मंडी के निर्माण की प्रक्रिया रूक रूक कर चल रही है। हालांकि इस फोरलेन का पहला चरण कंडवाल से सिविनी है। इसके लिए सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी की गई है। फोरलेन निर्माण के लिए ननाई का कार्य भी होर हा है। हालांकि फोरलेन निर्माण से प्रभावित होने वाले अब तक असमंजस में है कि उनकी भूमि का सरकार अधिग्रहण करेगी या नहीं और करेगी भी किस रेट पर करेगी। सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया कि आपकी भूमि अधिग्रहण करने जा रहे हैं वह किस रेट में ले रहे हैं। 

फोरलेन प्रभावित व फोरलेन संघर्ष समिति के सचिव सुदर्शन शर्मा ने कहा कि फोरलेन-154  कंडवाल से मण्डी जिसका पहला चरण कंडवाल से सिविनी है। जिसके प्रति सरकार ने नोटिफिकेशन निकाली है। इसको लेकर प्रभावित असमंजस में है और दुःखी है। हम जब भी सरकार के पास जाते हैं तो वह कहते हैं हमारे पास कोई लिखित नोटिफिकेशन नहीं आई है। लेकिन जब भी चुनाव आते हैं यह जिन्न निकल आता है। पहले विधानसभा के चुनाव थे तब यह जिन्न निकला और अभी पंचायत चुनाव आ रहे हैं तो फिर यह जिन्न निकल रहा है।

हमें यह समझ नहीं आता है कि यदि सरकार चुनावों के मद्देनजर ये करने जा रहे हैं तो सीधा एक तरफ निर्णय ले ताकि प्रभावित अपने आप को सुरक्षित माने और यह सोच कर चले कि हमारी भूमि जो जा रही है उसका यह मोल मिल रहा है। ताकि हम आगे पुनर्स्थापित हो सके। उसके लिए हमें सरकार जो मोल दे रही है हम कहीं ओर भूमि खरीद सकें। लेकिन हमें जो सरकार द्वारा 47,000 या 67000 रुपया दिया जा रहा है उसके लिए  नूरपूर फोरलेन संघर्ष समिति है वह बिल्कुल राजी नहीं है। क्योंकि यहां का मार्किट रेट है 40 प्रतिशत सर्किल रेट कम करके 2018 का रेट या 2020 का रेट दिया जा रहा है इसका स्पष्टीकरण नहीं किया है। हमने कई बार लिखित रुप से जवाब मांगा पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है। हम खुद फोरलेन प्रभावित हैं और कहना चाहते हैं कि सरकार भूमि लेने से पहले रेट का स्पष्टीकरण कर दे ताकि फोरलेन प्रभावित एक तरफ हो सके।
 

prashant sharma