किसानों तक पहुंचाए सरकारी योजनाएं : बलराम

Friday, Sep 18, 2020 - 01:51 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक आज ऊना के घालुवाल में स्थित जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बबलू ने मोर्चा पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बबलू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसे किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष मुहीम चलाएंगे। 

भाजपा किसान मोर्चा ऊना की बैठक घालुवाल स्थित विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने की। जबकि जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य भी इसमें मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को किसान के खेत तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को ये कार्य प्राथमिकता के तौर पर करने के निर्देश दिए।। उन्होंने कहा कि मोर्चा के हर सदस्य आखिरी पंक्ति में खड़े किसान तक पहुंचे और सरकारी योजनाओं के बारे में न केवल जानकारी दे बल्कि उसका लाभ भी किसान को पहुंचाना सुनिश्चित करे। वहीं बबलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है ऐसे में जरूरी है कि किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
 

prashant sharma