सरकार का 4 साल का कार्यकाल छुटिटयां मनाने जैसा: सुधीर शर्मा

Tuesday, Sep 14, 2021 - 01:16 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी) : वर्तमान जयराम सरकार का कार्यकाल छुटिटयां मनाने जैसा रहा है। यह तंज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा ने कसा। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार का 4 साल का कार्यकाल छुटिटयां मनाने जैसा बीत गया है, अब एक साल बचा है, सरकार को काम कर लेना चाहिए। सुधीर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के मामले को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सही उत्तर न मिलने की सूरत में कांग्रेस पूरे जिला में आंदोलन शुरू करेगी और आने वाले एक वर्ष तक सभी ब्लाॅकों में आंशिक भूख हड़ताल भी की जाएगी। वहीं सुधीर ने कहा कि फोरलेन प्रभावितों को मुआवजे बारे सरकार को उचित निर्णय लेना चाहिए। इन्वेस्टर मीट का एक भी प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतरा है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, डाॅ. राजेश शर्मा, सुरेंद्र मनकोटिया, नवनीत शर्मा सहित विभिन्न ब्लाॅकों के ब्लाॅक अध्यक्ष मौजूद थे।
 

Content Writer

prashant sharma