''एम.एड. वालों को मिलेंगी सरकारी नौकरियां''

Tuesday, Nov 20, 2018 - 11:28 AM (IST)

ढलियारा : प्रदेश सरकार ने सभी डिग्री कालेजों में एजुकेशन का विषय शुरू कर दिया है। यह जानकारी ठाकुर कालेज के डायरैक्टर डा. राजेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल 4 या 5 एम.एड. कालेज हैं, अब विद्यार्थी ठाकुर कालेज ढलियारा में एम.एड. कोर्स में सीधा प्रवेश ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एम.एड. वालों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि बी.एड. कालेज, जे.बी.टी. या एम.एड. कालेजों में केवल एम.एड. उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को एम.एड. करने व एम.एड. करने के उपरांत रोजगारों की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया है। 
 

kirti