सरकार उत्तराखंड में बनाएं हुए है संपर्क : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 04:16 PM (IST)

शिमला : उत्तराखंड त्रासदी में हिमाचल के 8 लोगों के भी चपेट में आने की खबर है। ये लोग विद्युत परियोजनाओं में काम कर रहे थे। जो त्रासदी के बाद लापता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि इन 8 लोगों के परिजन उत्तराखंड गए है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उनके ठहरने की व्यवस्था करने के बारे में बात की है। साथ ही शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी की हिमाचल के कुल कितने लोग वहां फंसे हुए है व उनकी क्या स्थिति है। फिलहाल 7-8 लोगों के फंसे होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों से बात हुई है और शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। प्रदेश सरकार इन लोगों के प्रति चिंतित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News