32 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले HHC-HC को सरकार ने दी बड़ी सौगात, जानने के लिए पढ़ें खबर

Wednesday, Oct 10, 2018 - 05:59 PM (IST)

शिमला( योगराज ): हिमाचल पुलिस विभाग में 32 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले ऑनरेरी हैड कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को सरकार ने बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है। सरकार ने पिछले 32 सालों से ऑनरेरी हैड कांस्टेबल (एच.एच.सी.) तथा हैड कांस्टेबल (एच.सी.) के पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को ऑनरेरी ए.एस.आई. का पदनाम देने की घोषणा कर दी है। पुलिस विभाग ने इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से 500 पुुलिस कर्मचारी लाभांवित होंगे। इनमें 377 एच.एच.सी. व 123 एच.सी. शामिल है। सरकार का मानना है कि इससे पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस विभाग कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व बीजेपी सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 32 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके एच.एच.सी.-एच.सी. को ऑनरेरी सहायक उपनिरीक्षक के पद सृजित किए थे लेकिन उसके बाद इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। अब सरकार ने एच.एच.सी-एच.सी. को राहत दी है।

भराड़ी में खोली जाएगी पुलिस अकादमी
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शिमला के भराड़ी में एक पुलिस अकादमी खोली जाएगी, जहां पर हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उन्हें अपनी ट्रेनिंग के लिए हिमाचल से बाहर न जाना पड़े और उनका प्रशिक्षण यहीं पर हो जाए।

Vijay