अत्याधिक महंगाई बढ़ाकर केंद्र सरकार कर रही जनता का शोषण: अभिषेक राणा

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 01:52 PM (IST)

हमीरपुर: समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से दुखी व त्रस्त। उद्योगपति मित्र सरकार नहीं दे रही आम जनता पर ध्यान। कांग्रेस सरकार द्वारा भारत में निर्देशानुसार जनता के हित में बढ़ती महंगाई को लेकर विभिन्न जगहों पर जोरदार प्रदर्शन किए गए। हिमाचल के सुजानपुर ब्लॉक में भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की गई जिस पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि आज कांग्रेस के साथ बच्चा, बूढ़ा, जवान, महिलाएं या पुरुष सब मिलकर प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की वजह से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सरकार से हर वर्ग और हर व्यवसाय दुखी है। चुनावों के वक्त जनता को रिझाने के लिए पेट्रोल डीजल के दाम कम करना और चुनाव होते ही तेजी से उन्हें बढ़ा देना इस पर सरकार के स्वार्थी स्वभाव का परिचय देता है। आज हम सब सुजानपुर में इकट्ठा हुए और एस.डी.एम महोदय को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।

PunjabKesari

अभिषेक राणा ने बताया कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट के दाम बढ़ गए हैं और उसकी वजह से आगे हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब तो पूरी तरह से कुचल दिया गया है। लोगों को अपनी आजीविका चलानाकठिन हो रहा है लेकिन निष्ठुर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी के गर्भ में डूबता जा रहा है और दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कितने ही लोग प्रदेश से पलायन कर निकटवर्ती राज्यों में जाकर दो रोटी तलाश कर रहे हैं जो कि प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है।

ऐसी सरकार के कानों तक अपनी बुलंद आवाज पहुंचाने के लिए ही आज सुजानपुर में यह प्रदर्शन किया गया जिसमें आम जनता ने भी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की असक्षम नीतियों को लेकर ज़ोरदार नारे भी लगाए। बीते उपचुनावों में प्रदेश की त्रस्त जनता ने अपनी शक्ति दिखाकर भाजपा को औंधे मुंह गिरा दिया और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का यही हाल होने वाला है क्योंकि महंगाई सुरसा के मुख की तरह बढ़ती जा रही है जिसे हिमाचलवासी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।  इस मौके पर सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News