राजगढ़ पहुंचे राज्यपाल देवव्रत, एक हफ्ते में दूसरा दौरा

Sunday, Jun 17, 2018 - 05:01 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल)- राज्यपाल आचार्य देवव्रत राजगढ़ के दौरे पर पहुंच गए हैं। पिछले रविवार को ही राज्यपाल राजगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आये थे और अब दोबारा राजगढ़ का दौरा कर रहे हैं। राज्यपाल के दौरे की सूचना कल देर शाम प्रशासन को मिली, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन तैयारीयों में जुट गया राज्यपाल आज यहां पहुचे और उनका काफिला सीधा सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विश्राम गृह पहुंचा। इसके बाद उनका काफिला चुरवाधार के पास एक निजी होटल मिस्ट एड मिडोज गया, जहां राज्यपाल ने डीएवी के केंद्रीय समिति की चेयरपर्सन पूनम सूरी से शिष्टाचार भेंट की। रविवार को राज्यपाल का रात्रि ठहराव राजगढ़ में ही होगा।

kirti