गोपालपुर-परौर वाया ब्रह्मठेहड़ू व परौर-पालमपुर वाया पदरा बस सेवा शुरू, त्रिलोक कपूर ने दिखाई हरी झंडी

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 06:16 PM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को गोपालपुर-परौर वाया ब्रह्मठेहड़ू व परौर से पालमपुर वाया पदरा बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि गोपालपुर-परौर वाया ब्रह्मठेहड़ू व परौर से पालमपुर वाया पदरा और रिडा के लोगों को इस नई बस सेवा से अत्यधिक लाभ होगा। कपूर ने स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैंकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी है।

धरोट गांव को 32 वर्षों के बाद पहली बार मिली बस सेवा
भाजपा नेता ने कहा कि धरोट जैसे घनी आबादी वाले गांव को पिछले 32 वर्षों के बाद आज पहली बार इस बस सेवा का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण के ढगों का कार्य पूरा हो जाएगा पालमपुर वाया पदरा सड़क मार्ग से भी शीघ्र बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने इस नई बस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

ये रहे मौके पर मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, दराटी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत अल्लाह लाहला की प्रधान अरुणा चौधरी, आरठ पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर, कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट, चचियां पंचायत की प्रधान जगदम्बा प्रसाद, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चंद, उपप्रधान ओंकार चंद, वार्ड पंच संतोष कुमार, प्रकाश चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कपूर, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान करमचंद, भाजपा के मंडल सचिव साहिल नाग, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया,युवराज सोनी पार्टी के बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, रवि कुमार, भीखम चंद, धर्मचंद, अनिल शर्मा, रजनीश ठाकुर, देशराज ठाकुर, चौधरी नंदलाल, चौधरी मुरली राम, ओबीसी मोर्चा सचिव बलवंत चौधरी, भाजपा नेता डॉ. रतन, सरदार सिंह, देशराज धीमान, संजीव कुमार, विक्रम चंद व प्रताप चंद सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News