मछली पकड़ने गया शख्स झील में डूबा

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 05:19 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुरुवार को गोबिंद सागर में मछली पकड़ने गया शख्स डूब गया। शख्स तूफान की चपेट में आने से गोबिंद सागर में गिर गया। अब उसकी तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, कोटधार की ग्राम पंचायत पपलोआ के गांव गाह घोडी के एक व्यक्ति गोबिंद सागर झील में बुधवार शाम को डूब गया। पुलिस को सूचना मिलते ही एसआई रामकुमार व मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। गोबिंद सागर झील में करीब पांच से छह घंटे तलाशने के पश्चात भी शव बरामद नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पपलोआ पंचायत के गांव गाह घोडी का निवासी राजकुमार पुत्र अमर सिंह गोबिंद सागर झील में अपने साथी मान सिंह के साथ मछलियों को पकड़ने के लिए जाल लगाने के लिए गया था। लेकिन अभी तक जाल का कुछ हिस्सा ही लगाया था कि तूफान चल पड़ा। इतने में गोबिंद सागर झील में तूफान होने के चलते उन्होंने जाल न लगाने का काम बंद करके उक्त स्थान पर अपनी किश्ती किनारे बांध कर अपने घर की चल पड़े। इतने में राजकुमार को गोबिंद सागर झील में मछली का एक मोटरबोट आता दिखाई दिया तो राजकुमार ने उसे घर ले जाने की सोची और बाद में राजकुमार मोटरबोट में रतन लाल के साथ अपने घर की तरफ चल पड़ा। इस बीच गोबिंद सागर झील में तूफान ने रफ्तार पकड़ ली और उसकी चपेट में राजकुमार आ गया और गोबिंद सागर झील में गिर गया। हालांकि, रतनलाल के शोर मचाने पर लोग तो एकत्रित हो गए लेकिन तूफान के चलते सभी व्यक्तियों प्रयास असफल रहे। कलोल में तैनात नायब तहसीलदार रमेश धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गाहघोडी के व्यक्ति की गोबिंद सागर में मछलियों का जाल लगाने गया हुआ था, लेकिन तूफान की चपेट में आने के कारण गोबिंद सागर झील में डूब गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गोताखोर बुलाकर शव को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्का पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News