गोलगप्पे वाले ने की युवती से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Saturday, Sep 22, 2018 - 05:19 PM (IST)

कांगड़ा : शनिवार को कांगड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक युवती से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि यह छात्रा जोकि कि एक प्रतिष्ठित शिक्षा सस्थान में पढ़ रही है, ने एक युवक पर आरोप लगया है कि उसने गोलगप्पे खाते उसके साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह गोलगप्पे खा रही थी तभी एक युवक सुशील निवासी कांगड़ा आया और उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर 354-ए के तहत  मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jinesh Kumar