अप्रैल में शुरू होगी ‘स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा’: बिक्रम ठाकुर

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 07:45 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नारे के साथ ही हिमाचल सरकार ने इस ओर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस ओर पहल करते हुए सरकार ने हिमाचल पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती पर स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह रथ यात्रा लगभग 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा पूरे प्रदेश में होगी। इस रथ यात्रा के दौरान विभिन्न माध्यमों से आजादी के समय हिमाचल की स्थिति और अब की स्थिति के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि प्रदेश के युवाओं को यहां की पुरानी संस्कृति से अगवत करवाया जाएगा। इसमें प्रदेश की संस्कृति व मेलों तथा हैरिटेज क्षेत्रों के बारे में बताया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News