नालागढ़ में बिन बिल के पकड़ा 42 लाख का सोना, पंजाब के व्यापारी को जुर्माना

Thursday, Dec 01, 2022 - 06:14 PM (IST)

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने वसूसा अढ़ाई लाख का जुर्माना 
मानपुरा (बस्सी):
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नालागढ़ में सहायक आयुक्त पवन कुमार और सहायक अधिकारी पवन धीमान ने नालागढ़ बाजार में एक व्यापारी को सोने के गहनों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए सोने की कीमत 42 लाख रुपए है। जानकारी जब आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने उसे बिल के बारे में पूछताछ की तो व्यापारी कोई भी ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। व्यापारी के बाजार में पहुंचने से पहले विभाग ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए सोने का वजन 850 ग्राम है। इस पर 2 लाख 52 हजार रुपए जुर्माना डीएसटी एक्ट के तहत लगाया गया। विभाग ने जुर्माने की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। राज्य कर विभाग के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यापारी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay