महिला को समारोह में जाना पड़ा महंगा, गले से साढ़े 5 तोले का हार चोरी

Thursday, Nov 14, 2019 - 09:54 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): एक महिला को समारोह में जाना उस समय काफी महंगा पड़ गया जब उसके गले से साढ़े 5 तोले का हार चोरी हो गया। यह महिला अपने पति के साथ एक समारोह में हिस्सा लेने गई थी। उसे आभास नहीं था कि समारोह में इस प्रकार के जेवर पहनकर जाना खतरे से खाली नहीं है। महिला गई तो सोने का हार पहनकर, लेकिन जब समारोह से वापस निकली तो गले से सोने का हार गायब हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद वह हार नहीं मिल पाया।

महिला के पति ने बताया कि करीब साढ़े 5 तोले सोने का हार रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। यह किस तरीके से उड़ाया गया, इसका आभास तक नहीं हुआ। समारोह में कई लोगों को इस संबंध में बताया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब महिला इस संबंध में पुलिस में शिकायत करने पर विचार कर रही है।

Vijay