पंडोगा में सोना चांदी के आभूषण पकड़े, ठोका 54022 का जुर्माना

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 03:16 PM (IST)

हरोली (संजीव दत्ता) : ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हिमाचल की सीमा पर आबकारी विभाग ने नाके पर पंजाब की ओर से बिना पक्के कागजात व बिलों से सोना चांदी के आभूषण ला रहे 2 लोगां से 54022 रुपए जुर्माना वसूला गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव पंडोगा में आबकारी विभाग की चैक पोस्ट पर आबकारी विभाग के उपयुक्त शाहदेव कटोच की अगुवाई में निरीक्षक प्रदीप ठाकुर, राजेश व अश्विनी कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान रात 12 बजे के बाद पंजाब की ओर से  वाहन में सोना चांदी के आभूषण ला रहे 2 लोगो से बरामद सोने व चांदी के आभूषणों के बारे में जरूरी पक्के कागजात व बिल दिखाने के लिए कहा गया तो वह लोग बिल व कागजात पेश नहीं कर पाए।

जिसके चलते उपयुक्त के निर्देशों के अनुसार 1 पार्टी पर 11880 रुपए व दूसरी पार्टी पर 42242 रुपए जुर्माना लगाते हुए उस राशि को राज्य सरकार के राजस्व में जमा करवाया गया। इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त शाहदेव कटोच ने बताया कि पंडोगा बैरियर पर 2 लोग अपने साथ ला रहे सोना चांदी के आभूषणों से संबंधित पक्के बिल व कागजात पेश नहीं कर पाए। जिस कारण उनसे 54022 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि उनकी विभागीय टीम लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। जिसके फलस्वरूप अवैध रूप से आभूषणों सहित अन्य सामान ला रहे लोगो पर शिकंजा कसते हए उनसे जुर्माना वसूल कर सरकारी राजस्व में जमा करवाया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News