बुजुर्ग महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 12:09 AM (IST)

चामुंडा (ब्यूरो): कांगड़ा जिले के धार्मिक स्थलों में बुजुर्ग महिलाओं के आभूषणों को चूना लगाने वाली एक महिला गैंग सक्रिय दिखाई दे रही है। यह महिला गैंग बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बना रही है। ऐसा ही एक घटना शनिवार को श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में हुई। बता दें कि एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से 3 महिलाओं ने लगभग डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन उड़ा ली। उक्त बुजुर्ग महिला पालमपुर से अपनी बेटी व धोते के साथ चामुंडा मंदिर आई थी। 

श्री चामुंडा माता के दर्शन करने से पहले ही 3 महिलाओं ने उन्हें पीछे से घेर लिया तथा अपने बैग उनके गले के तीनों तरफ ऊपर उठा दिए तथा कुछ ही सैकेंड में 3 तोले सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में 3 महिलाएं बुजुर्ग महिला को घेरे साफ दिखाई दे रही हैं तथा इन महिलाओं ने बैग ऊपर उठाकर बुजुर्ग महिला के गले को ढकने का काम किया था। सोने की चेन पर हाथ साफ करने के बाद यह महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। पुलिस को इस घटना की सूचना परिजनों ने दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News