देवभूमि हुई शर्मसार : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया गर्भवती

Sunday, May 14, 2017 - 07:38 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में देवभूमि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना में एक साढ़े 17 साल की नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक लड़के ने शादी का झांसा देकर करीब 6 माह की गर्भवती बना दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसके गांव में आई.पी.एच. विभाग की पेयजल पाइप डालने का कार्य करने वाले लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और उसे गर्भवती कर दिया। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 तथा 4-पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.पी. डा. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।