देवभूमि फिर हुई शर्मसार : 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sunday, May 21, 2017 - 10:20 PM (IST)

ज्वाली: देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते ज्वाली पुलिस स्टेशन में लगभग 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. ज्वाली धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी हरबंस सिंह को धारा 366, 511, 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।