देवता लक्ष्मी नारायण ने सिऊंड में किया शाही स्नान, ढोल की थाप पर सुबह शुरू हुई जलेब(Video)

Thursday, Feb 20, 2020 - 11:40 AM (IST)

सैंज : सैंज घाटी की फाटी रैला के आराध्य देवता लक्ष्मी नारायण ने बुधवार को शाही स्नान किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली देवता लक्ष्मीनारायण की जलेब सुबह 11 बजे रैला गांव से शुरू हुई और करीब एक बजे दोपहर संगम स्थल सिऊंड में देवता ने शाही स्नान किया। देवता कमेटी के प्रमुख पालसरा यान सिंह नेगी ने बताया कि शाही स्नान की रस्म देवविधि एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूरी की गई तथा देवाज्ञा अनुसार सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई।

देवता कमेटी कारदार जगरनाथ ने बताया कि देवरथ में नए आभूषणों को लगाया गया तथा शाही स्नान के पश्चात सभी हारियानों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान गूर तमेश्वर शर्मा, पुजारी मनोहर लाल शर्मा एवं कृष्णदेव शर्मा, जुगत राम धामी, गंगा राम नेगी तथा शिव चंद इत्यादि ने प्रमुख भूमिका निभाई।
 

kirti