गोबिंद सागर झील में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Monday, May 01, 2017 - 12:51 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): ऊना के थाना बंगाणा के तहत गोबिंद सागर झील के मंदलीघाट के करीव एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी कुलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा करके शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


शव के पास से सफेद रंग का पाऊडर बरामद
पुलिस सूचना के अनुसार सोमवार को स्थानीय लोग जब अपने खेतों में जा रहे थे तब उनकी नजर मंदलीघाट के नजदीक करीब (45 वर्षीय) महिला के शव पर पड़ी। पुलिस को शव के पास से सफेद रंग का पाऊडर भी बरामद हुआ है, जिसे उन्होंने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।