उदयपुर के शाकोली नाले में गिरा ग्लेशियर, HRTC बस सहित कई लोग फंसे

Tuesday, Nov 13, 2018 - 04:18 PM (IST)

कुल्लू:  लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर के शाकोली नाले में ग्लेशियर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है। घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सड़क पर हिमखंड गिरे होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। अब लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।  

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उदयपुर के शकोली नाले के पास पहाड़ी से हिमखंड गिर गया। हिमखंड गिरने से वहां गई निगम की बस भी सवारियों समेत फंसी हुई है। लाहुल स्पीति के आरएम मंगल चंद मनेपा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर गिरने से किसी प्रकार कोई नुकसान नहीं हुआ है और बस भी सुरक्षित है। सड़क पर गिरी बर्फ को साफ करवाया जा रहा है और जल्द ही यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। 

Ekta