लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी में ग्लेशियर गिरा, लोगों में मची अफरा-तफरी

Saturday, Mar 20, 2021 - 07:41 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी में ग्लेशियर गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जहां ग्लेशियर गिरा वहां आबादी नहीं है, जिससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिला लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर गिरने का खतरा बनने लगा है। बता दें कि पहले बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी में मुश्किलें काफी थीं। अब पहाड़ों से गिरने वाले ग्लेशियर भी लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ाने लगे हैं। ग्रामीण रतन व दोरजे ने बताया कि लाहौल उपमंडल की चंद्रा घाटी में गोंधला गांव के सामने की पहाड़ी से ग्लेशियर गिरा।  

स्थानीय लोगों के द्वारा इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। प्रशासन ने भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार के नुक्सान से बचा जा सके। लाहौल-स्पीति के डीसी पंकज राय ने कहा कि इन दिनों मौसम बदल रहा है और पहाड़ों से ग्लेशियर गिरने का भी क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग एहतियात के अनुसार ही सफर करें।

Content Writer

Vijay