लाहौल-स्पीति में गिरा ग्लेशियर, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला Video

Friday, Mar 15, 2019 - 03:32 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने पर अब हिमाचल के कई स्थानों में ग्लेशियर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक ताजा मामला शुक्रवार को लाहौल-स्पीति के तांदी के गौशाल गांव में देखने को मिला। जहां नाले में धूप के बाद ग्लेशियरों का गिरना शुरू हो गया।  


बताया जा रहा है कि जब ग्लेशियर गिरा तो पूरा आसमान बर्फ से गुब्बार से ढक गया। वीडियो में ग्लेशियर को गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ग्लेशियर से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।


बता दें कि लाहौल घाटी में दो महीने में कई जगहों पर ग्लेशियर गिरने के मामले सामने आए हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है।

Ekta