युवती के अश्लील वीडियो Social Media में डाले, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tuesday, Dec 06, 2016 - 07:05 PM (IST)

पालमपुर: युवती के अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया में डालने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उपमंडल के एक गांव की युवती के 2 अश्लील वीडियो क्लिप तैयार करने का आरोप है। आरोप है कि आरोपी ने पालमपुर क्षेत्र के एक निजी होटल में उक्त वीडियो क्लिप तैयार किए थे तथा उसे सोशल मीडिया में डाल दिया था। 

सोशल मीडिया पर उक्त कथित क्लिप वायरल होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। जानकारी अनुसार घटना के बाद से आरोपी दिल्ली में था, ऐसे में सुराग लगने पर पालमपुर पुलिस ने दिल्ली का रुख किया था। पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डी.एस.पी. विकास धीमान ने अश्लील वीडियो क्लिप तैयार किए जाने के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने दिल्ली से आशीष उर्फ चिराग को गिरफ्तार किया है।