जाली सर्टीफिकेट मामले में तथाकथित चेयरमैन गिरफ्तार, 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 08:56 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): वर्ष 2013 में घटित बहुचॢचत जाली सर्टीफिकेट के मामले में घुमारवीं पुलिस ने एक जाली बोर्ड के तथाकथित चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि वर्ष 2013 में पुलिस थाना घुमारवीं ने कंदरौर में चलाए जा रहे एक निजी शिक्षण संस्थान के खिलाफ  आपराधिक मामला दर्ज किया था। घुमारवीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षण संस्थान के संचालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शिक्षण संस्थान के तमाम दस्तावेजों तथा कम्प्यूटर आदि को अपने कब्जे में ले लिया था। उस दौरान तफ्तीश में सामने आया कि इस शिक्षण संस्थान से दिए जाने वाले प्रमाण पत्र दिल्ली बोर्ड के नाम से जारी किए जाते हैं। पुलिस तफ्तीश आगे बढ़ती गई और पुलिस ने इस मामले के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उसके बाद इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कश्मीरी मोहल्ला सुबाथू की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद नैनीताल के एक शख्स का नाम सामने आया। पुलिस ने उस शख्स को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। जिस व्यक्ति को नैनीताल से गिरफ्तार किया गया, वह उक्त बोर्ड का सचिव कहलाता था। इसी दौरान घुमारवीं पुलिस ने सर्टीफि केट पर अंकित दिल्ली के पते पर दबिश दी लेकिन आरोपी अपना दफ्तर समेट कर रफू चक्कर हो चुकाथा।

चेयरमैन बनकर जाली सर्टीफि केट जारी करता था

वर्ष 2016 में एक महिला कर्मचारी के खिलाफ  भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। तफ्तीश में सामने आया कि इस महिला ने भी जमा-2 कक्षा का सर्टीफि केट कंदरौर स्थित निजी स्थान से प्राप्त किया था। पुलिस ने इस महिला के खिलाफ  भी आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस सिलसिले में घुमारवीं पुलिस ने बिहार राज्य का रुख किया। पुलिस ने इस मामले में अब अमित कुमार पुत्र चांद किशोर सिंह निवासी पटना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली के नाम पर एक बोर्ड ही बना लिया था, जिसका स्वयं तथाकथित चेयरमैन बनकर जाली सर्टीफि केट जारी करता था। इस संदर्भ में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 20 फ रवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News