मसौर गांव में तेंदुए की दहशत

Monday, Dec 05, 2016 - 05:25 PM (IST)

घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कुठेड़ा के गांव मसौर में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। गांव मसौर के ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। शाम होते ही तेंदुआ ग्रामीणों के घरों के आसपास दहाडऩा शुरू कर देता है जिससे ग्रामीणों का शाम के समय अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव मसौर में लगभग एक सप्ताह से तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को गांव के पास खेतों में घूमते देखा गया है लेकिन अब यह तेंदुआ ग्रामीणों के घरों तक ही पहुंच गया है जिससे ग्रामीणों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। गांव मसौर के अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात को तेंदुआ उनके घर की पहली मंजिल पर चढऩे की लगातार कोशिश करता रहा जिसके नाखूनों के निशान दीवारों पर लगे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों वार्ड सदस्य मीरा देवी, महिला मंडल प्रधान मधु बाला, युवा मंडल क्लब के प्रधान आशीष मेहता, महासचिव असीम कुमार, सुनीता देवी, नीलम, रेशमा देवी, संध्या देवी, अनीता कुमारी, सत्या देवी, सुमन कुुमारी, चंचला देवी, प्रेमलता, कविता देवी, कुसुम कुमारी, किरण बाला, कल्पना वर्मा, सोनी, गोल्डी, मोनी व विजय कुमार ने शीघ्र तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।