Bilaspur: रसोईघर में धधका सिलैंडर, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 06:02 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं उपमंडल के तहत घुमाणी में एक बड़ा हादसा टल गया। अवारी खलीन पंचायत के उपप्रधान सुरेश चंदेल के घर में रसोई में रखे सिलैंडर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना में करीब पांच लाख रुपए का नुक्सान हो गया, लेकिन गनीमत रही कि सिलैंडर में विस्फोट नहीं हुआ अन्यथा जानी नुक्सान हो सकता था। घटना के समय सुरेश चंदेल की पत्नी घर में खाना बना रही थी। उन्होंने तुरंत स्वजनों को आग लगने के बारे में बताया और सुरेश चंदेल व अन्य लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। सुरेश चंदेल ने बताया कि शाम के समय उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी तभी सिलैंडर में आग लग गई। इस दौरान उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया, लेकिन इसके बाद भी रसोई में रखा सामान खाक हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है ताकि वे अपने जीवन को फिर से स्थापित कर सकें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News